उत्तराखण्ड

थाना थल पुलिस ने मारपीट, गाली- गलौच व जान से मारने की धमकी देने वाले 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक- 06.12.2022 को धर्मेन्द्र सिंह बथ्याल, निवासी टकाना पिथौरागढ़ द्वारा थाना नाचनी में तहरीर दी गई कि 06 दिसम्बर की सायं वह अपने पैतृक गाँव बाथी से अपनी मोटर साइकिल से आ रहे थे, जिस दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनसे लिफ्ट मांगी गई परन्तु उनके द्वारा गाड़ी न रोकने पर नाचनी के पास कार सवार 04 अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोककर डण्डे से उन पर वार किया गया तथा गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई।

तहरीर के आधार पर थाना नाचनी में अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध धारा- 323/341/352/504 भादवि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष थल, हीरा सिंह डांगी द्वारा की जा रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, थानाध्यक्ष थल द्वारा विवेचना के दौरान सुरागरसी-पतारसी करते हुए प्रकाश में आये चार अभियुक्तों क्रमश: *1. धाम सिंह चुफाल पुत्र विशन सिंह चुफाल, उम्र- 37 वर्ष, 2. दान सिंह पुत्र मोती सिंह, उम्र- 37 वर्ष, 3. गणेश सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र कुन्दन सिंह, उम्र- 28 वर्ष, निवासीगण ग्राम हुपुली थाना नाचनी व 4. सुन्दर सिंह राठौर पुत्र लछम सिंह, उम्र- 39 वर्ष, निवासी- ग्राम बिर्थी थाना नाचनी जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर धारा- 41(क) सी0आर0पी0सी0 का नोटिस तामील कराया गया। अभियुक्त गणों को समय से न्यायालय/ पुलिस के समक्ष प्रस्तुत होने की हिदायत दी गई।

To Top