कुमाऊँ

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरीब कन्या की शादी में आर्थिक सहयोग देकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

पिथौरागढ़– राहुल गाँधी के जन्मदिन के अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा हर बार की भांति इस बार भी राहुल जी के जन्म दिवस पर उनके द्वारा जन सेवा हेतु कार्य किया गया, पिछले वर्ष यूथ कांग्रेस ने गरीब जनो के लिए भोजन शिविर लगाया गया व केक काटा गया था।

और इस बार यूथ कांग्रेस ने केक काटने और पार्टी करने की बजाय एक गरीब बहना की शादी कराने के जिम्मे को प्राथमिकता देते हुए उनके घर ग्राम मस्पाटी में जाकर बहना एवं उनके दिव्यांग पिताजी के हाथ में आर्थिक सहयोग रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 24 जुलाई 2021

महर ने कहा मस्पाटी ग्राम की अनुसूचित जाति की बहना के सर से पहले ही मां का साया छीन गया और उनके पिताजी भी पूर्ण रूप से दिव्यांग हैं, चचेरा भाई भी दिव्यांग होने के कारण घर की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है ,ऐसे में युवा कांग्रेस द्वारा उस बहन की शादी कराने में अपना योगदान देने का उद्देश्य निभाया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ नगर में पेयजल समस्याओं को देखते हुए सभी वार्डो के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति समस्याओं के समाधान के लिए मोबाइल नंबर किये जारी

महर ने कहा यूथ कांग्रेस द्वारा राहुल गाँधी की दिर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव करन सिंह,जिला महासचिव आनंद धामी, शिवम पंत,संतोष गोस्वामी, त्रिभुवन चुफाल,प्रकाश देवली, नवीन ऐरी,रजत विश्वकर्मा,पारस सिंह,आशीष सुरखाली,महेश धामी, करन लाबट,नीरज मेहता,कमलेश काशन्याल उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी से 68 किमी दूर मिलम गाँव में बीआरओ ने 72 घण्टे में पुल किया तैयार ग्रामीणों ने बीआरओ व जिलाधिकारी आंनद स्वरूप का आभार व्यक्त किया
To Top