उत्तराखण्ड

थाना जाजरदेवल पुलिस ने 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, परवेज अली के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जिस क्रम में दिनांक- 03.01.2023 को थानाध्यक्ष जाजरदेवल, मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम सेरी कुम्डार में चैकिंग/छापेमारी के दौरान अभियुक्त कमल सिंह बिष्ट पुत्र स्व0 राम सिंह बिष्ट, निवासी- सेरी कुम्डार, थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ उम्र- 42 वर्ष को उसके घर से 02 पेटियों में कुल- 82 पव्वे व 04 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना जाजरदेवल में धारा- 60 आबकारी अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में SO जाजरदेवल मदन सिंह बिष्ट, हेड का0 गोविन्द वर्मा, हेड का0 नन्दन सिंह, हेड का0 सुरेन्द्र सिंह, का0 सुरेन्द्र रौतेला, का0 चालक प्रकाश नगरकोटी शामिल रहे।

To Top