पिथौरागढ़

यूथ काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुँचकर थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन


सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ में सोमवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में जाकर थानाध्यक्ष को ज्ञापन दिया। कहा कि प्रदेश प्रभारी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।

कार्यकर्ताओं ने कहा दुष्यंत गौतम के उक्त बयान से हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता को अत्यंत ठेस पहुंची है। देश में राहुल गांधी  की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। भाजपा द्वारा आपराधिक षड्यंत्र करके उनके खिलाफ देश के सौहार्दपूर्ण वातावरण को क्षति पहुंचाने का प्रयास गौतम द्वारा किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट,नगर अध्यक्ष शिवम पंत, सह संयोजक राहुल भट,दिनेश बिष्ट,कार्तिक खर्कवाल,हिमांशु कुंवर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top