पिथौरागढ़

SOG, कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त चैकिंग करते हुए 01 पिकप वाहन में 100 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी किया सीज

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह, के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचूला, विनोद कुमार थापा व क्षेत्राधिकारी ऑप्स सुमित पाण्डे के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनाँक- 18.06.2022 को एसओजी टीम, कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व राजस्व पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गुरना घाट मुख्य मोटर मार्ग से लगभग 2.5 किमी0 आगे सल्ला चिंगरी वाली रोड पर एक पिकप वाहन संख्या UK 05CA-4040 में विभिन्न मार्का की कुल 100 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त संतोष कुमार ओहरा पुत्र कालू राम निवासी दूबा पो0 सल्ला पिथौरागढ़ उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

पुलिस टीम में उ0नि0 प्रकाश पाण्डे- प्रभारी एसओजी, उ0नि0 राकेश राय- प्रभारी चौकी ऐचोली, का0 अशोक बुधियाल- एसओजी, का0 मनमोहन भण्डारी- एसओजी, का0 गोविन्द रौतेला- एसओजी, का0 भुवन पाण्डे- एसओजी, का0 कमल तुलेरा- सर्विलांस, का0 राजेन्द्र सिंह, रा0उ0नि0 करन सिंह पांगती, PRD देवेन्द्र प्रसाद शामिल रहे।

To Top