पिथौरागढ़

विण ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी ने ब्लाक से सम्बंधित विभागों के कर्मचारियों को प्रत्येक मंगलवार को ब्लाक कार्यालय में उपस्थित रहने के दिये निर्देश  

पिथौरागढ़: शनिवार को विण ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी ने प्रेस नोट के माध्यम से अवगत कराया है। खण्ड विकास अधिकारी व ब्लाक अंतर्गत आने वाले सभी विभागों को क्षेत्र प्रमुख द्वारा नियोजन समिति में पारित कर आदेश दिया है। माह के प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को ब्लाक के समस्त कर्मचारी ब्लाक में अनिवार्य रूप से ब्लाक कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

क्षेत्र प्रमुख ने बताया क्षेत्रीय जनता दूर- दूर से अपना कार्य कराने के लिए ब्लाक पहुँचते है। कर्मचारियों के फील्ड वर्क में होने के कारण जनता को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  यूक्रेन से पिथौरागढ़ पहुँची तनुश्री परिवार ने जताया सरकार का आभार

प्रमुख ने बताया माह के प्रत्येक मंगलवार को कर्मचारियों के ब्लाक में उपस्थित रहने से लोगों के समय और धन की बचत के साथ – साथ निर्माण और विकास कार्यों को गति मिलेगी। क्षेत्रीय जनता के ब्लाक से सम्बंधित कार्यों में काफी हद तक सहूलियत मिलेगी। बैठक में कनिष्ठ प्रमुख, जेष्ठ प्रमुख, ग्राम प्रधान संगठन, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top