पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का अपडेट

उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी (पुरुष) आरक्षी पीएसी/आई.आर.बी. (पुरुष) भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा जनपद पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में आज दूसरे दिन 500 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा निर्धारित थी। इसमें कुल 359 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 286 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

एसपी रेखा यादव ने बताया कि प्रत्येक इवेन्ट में नियमित वीडियोग्राफी की जा रही है, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता को सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस विभाग पूरी तरह से इस भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिथौरागढ़ पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे आगामी दिनों में परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार होकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली अस्कोट पुलिस एवं एस0एस0बी0 टीम द्वारा बॉर्डर एरिया में अवैध तस्करी/ संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु पेट्रोलिंग कर चलाया संयुक्त चैकिंग अभियान 
To Top