पिथौरागढ़

जिला निर्वाचन अधिकारी डा.आशीष चौहान की अध्यक्षता में पोस्टल वैलेट की गणना हेतु कार्मिको का किया रेन्डमाइजेशन

पिथौरागढ़ – मतगणना के दिन पोस्टल वैलेट की गणना ईवीएम से पूर्व शुरू की जाएगी। जनपद की प्रत्येक विधानसभा में पोस्टल वैलेट की गणना के लिए 10 टेवल लगाई जाएगी। प्रत्येक टेवल पर एक गणना सुपरवाइजर, दो गणना सहायक और एक माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती रहेगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा.आशीष चौहान की अध्यक्षता में पोस्टल वैलेट की गणना हेतु कार्मिको का रेन्डमाइजेशन किया गया। पोस्टल वैलेट की गणना हेतु रिजर्व सहित 192 कार्मिकों की तैनाती की गई है। मतगणना के लिए सभी कार्मिको को शनिवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा।


जनपद की चारों विधानसभा के लिए 4 मार्च तक 6332 ईटीपीबीएस और 2190 निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों सहित कुल 8522 डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निग ऑफिसरों को मतगणना क्षेत्र में पावर चैक अप, हाईस्पीड इन्टरनेट कनेक्शन, तकनीकी सूचना एवं आवश्यक सामग्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। मतगणना कार्यो के सफलतापूर्वक पूरा करने हेतु जिलाधिकारी ने बीएसएनएल और विद्युत विभाग को  8 से 11 मार्च तक कोई भी नया निर्माण कार्य ना करने के निर्देश जारी किए  है। ताकि मतगणना के दौरान नेटवर्क और विद्युत आपूर्ति सुचारू बनी रहे। इस दौरान सीडीओ अनुराधा पाल, आईएएस दीपक शाशनी, सभी रिट्रनिंग अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से सटे इन गाँवों को भवन निर्माण के लिए जरूरी होगा नक्शा पास करना


इससे पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या की अध्यक्षता में सभी जिलों के रिट्रनिंग व सहायक रिट्रनिंग अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से मतगणना कार्यो और दायित्वों के संबध में विस्तार से जानकारी दी गई।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top