पिथौरागढ़

चोरों ने उड़ाई मंदिर में लगी सोलर बैटरी

पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय के निकट ग्राम पंचायत बिसाड़ में स्थित महादेव शिव मंदिर परिसर में सोलर लाइट में लगी बड़ी बैट्री को मंगलवार रात चोर उठा ले गए। जिसकी जानकारी ग्राम प्रधान दीपक भट्ट ने एन्चोली पुलिस चौकी को दी है।

स्थानीय योगेश कल्पासी ने बताया मंगलवार शाम को लाइट जल रही थी प्रातः मंदिर परिसर में जाने वाले लोगों ने जब मंदिर में अँधेरा देखा तब बैट्री गायब होने की जानकारी लगी। प्रधान दीपक भट्ट ने बताया निकट एन्चोली पुलिस चौकी को लिखित रूप से सूचना देकर कायवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने पिथौरागढ़ में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का किया शुभारंभ, कहा अटल उत्कृष्ट विद्यालय के खुलने से गरीब घर के बच्चे को भी सरकारी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने का अवसर होगा प्राप्त

वहीं स्थानीय योगेश कल्पासी ने कहा दो दिन बीत जाने के बाद भी बैट्री का कोई सुराग नहीं लगा है, पुलिस द्वारा घटना स्थल का मुआयना तक नहीं किया है। सुबह शाम मंदिर में आने जाने वाले क्षेत्रवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गणकोट ग्राम प्रधान नीरज कुमार सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने पुलिस से मंदिर परिसर में चोरी कर अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

To Top