पिथौरागढ़

थाना थल पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में दिनाँक- 21.02.2022 को थानाध्यक्ष थल, हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में उ0नि0 पूजा मेहरा व पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से धारा- 125(3) Crpc के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी कुन्दन सिंह राठौर पुत्र बहादुर सिंह राठौर, निवासी- ग्राम हजेती तह0 बेरीनाग थाना थल जिला पिथौरागढ़ उम्र- 44 वर्ष को के0एम0ओ0यू0 स्टेशन थल से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 पूजा मेहरा, कानि0 राजकुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कोविड-19 से सम्बंधित दवाईयों, इंजेक्शन या अन्य सामग्री की कालाबाजारी, ऑक्सीजन सिलेण्डरों की जमाखोरी की रोकथाम के लिए हुई गठित टीम

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top