पिथौरागढ़

एस ओ जी/थाना मुनस्यारी पुलिस टीम/वन प्रभाग मुनस्यारी द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए 02 लोगो को भालू की पित्त की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया 

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचूला, विनोद कुमार थापा एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स, परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा 25.08.2022 को थानाध्यक्ष मुनस्यारी,  मुनव्वर हुसैन  के नेतृत्व में मुनस्यारी पुलिस टीम/वन प्रभाग/एस ओ जी टीम द्वारा 02 लोगो निवासीगण  मुनस्यारी/जोलजीवी को अवैध तस्करी करते हुए भालू की पित्त सहित आई0टी0बी0पी0बैंड मुनस्यारी से गिरफ्तार किया गया।

 मौके पर गिरफ्तारी मेमो, सूचना मेमो, फर्द बरामदगी/गिरफ्तारी आदि प्रपत्र तैयार कर वन प्रभाग  मुनस्यारी रेंज कार्यालय में वन अपराध अन्तर्गत धारा 2/9/39/49b/50/51/57 वन्य जीव जंतु अधिनियम 1972 बनाम भवानी देवी आदि 04 नफर  पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियोग वन्य जीव जंतु अधिनियम से संबंधित होने के कारण अग्रिम समस्त कार्यवाही वन प्रभाग मुनस्यारी द्वारा संपादित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दल नायक के पद पर पदोन्नति होने पर एसपी पिथौरागढ़ द्वारा उ0नि0 यातायात के कंधे पर तीसरा स्टार सुसज्जित कर दी गयी शुभकामनाएं

 बरामदगी 

1. 01 भालू की पित्त रंग काला/भूरा वजन करी 0.506 किलोग्राम

2. 02 एंड्रॉयड मोबाइल फोन

3. एक स्कूटी रंग नीला ब्लू नंबर यू के 05D 6459 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा थाना थल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर, अधीनस्थ कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

 गिरफ्तार अभियुक्त भवानी देवी उर्फ गीता देवी पत्नी  प्रकाश राम निवासी दुआधबगढ़ पोस्ट आफिस एवम थाना जोलजीबी जिला पिथौरागढ़ उमर 27 वर्ष राजेंद्र प्रकाश पुत्र श्री कुंदन राम निवासी ग्राम मटेना थाना मुनस्यारी उम्र 20 वर्ष

 वांछित अभियुक्त चंदू उर्फ चंद्र कुमार पुत्र श्री लकछम राम निवासी ग्राम मटेना थाना मुनस्यारी जिला पिथौरागढ़ उम्र करीब 27 वर्ष कृष्णा निवासी ग्राम तोमिक थाना मुनस्यारी जिला पिथौरागढ़ उम्र 30 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला विधानसभा में कांग्रेस आगे

 गिरफ्तारी टीम में शामिल थानाध्यक्ष मुंश्यारी उप निरीक्षक मुनव्वर हुसैन, कांस्टेबल संजय चौहान, कांस्टेबल राम कुमार राणा, कांस्टेबल मनोज भट्ट, महिला कांस्टेबल पुष्पा थापा, कनिस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल चालक मनोज एस ओ जी टीम में शामिल  प्रभारी एस ओ जी हरीश सिंह, कांस्टेबल ध्रुव,कांस्टेबल गोविंद रोतेला, कांस्टेबल सत्येंद्र सुयाल एवम अशोक सिंह वन प्रभाग रेंज मुनस्यारी टीम रेंजर लवराज सिंह पांगती वन प्रभाग मुनस्यारी, वन आरक्षी धीरज सिंह, डाकिया प्रेम सिंह शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top