पिथौरागढ़

बार-बार अपराध करने के आदतन अभियुक्त के विरूद्ध थाना मुनस्यारी पुलिस ने की गुण्डा एक्ट की कार्यवाही 

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, सीओ पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी, सीओ ऑपरेशन/ डीडीहाट परवेज अली व सीओ धारचूला नरेन्द्र पंत के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत अपराधों की रोकथाम हेतु आदतन व सक्रिय अपराधियों के सत्यापन व निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के दृष्टिगत दिनाँक- 30.03.2023 को प्रभारी निरीक्षक थाना मुनस्यारी संजीव कुमार द्वारा बार-बार अपराध करने के आदतन अभियुक्त जगदीश सिंह कोरंगा के विरूद्ध धारा ¾ गुण्डा एक्ट* की कार्यवाही की गयी। अभियुक्त जगदीश सिंह कोरंगा पुत्र रुद्र सिंह निवासी गोल्फा थाना मुनस्यारी पिथौरागढ़ उम्र 31 वर्ष।

आपराधिक इतिहास 

यह भी पढ़ें 👉  बुधवार को जिलाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ वर्चुवली बैठक कर पौधरोपण की तैयारियों का लिया जायजा

👉मुकदमा अपराध संख्या 27/2021 धारा 457/394/34 IPC

👉मुकदमा अपराध संख्या 253/2021 धारा 8/20 NDPS ACT 

👉मुकदमा अपराध संख्या 03/2023 धारा 506 IPC

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top