पिथौरागढ़

थाना जाजरदेवल व एस0ओ0जी0 ने, 3.61 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारपुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, अनिल सिंह मनराल एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला, विनोद कुमार थापा के निर्देशन में, एस.ओ.जी. व जनपद पुलिस द्वारा चरस, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

जिस क्रम में दिनांक 15.12.2021 को  थानाध्यक्ष जाजरदेवल कुलदीप सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी वड्डा जसवीर सिंह व पुलिस टीम तथा एस0ओ0जी0 टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अभियुक्त सूरज कुमार उर्फ सूरी पुत्र कैलाश राम निवासी कोटली भड़कटिया पिथौरागढ़ उम्र 22 वर्ष को 3.61 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 8/21 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त को  न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तारी टीम में शामिल उ0नि0 जसवीर सिंह चौकी प्रभारी वड्डा, उ0नि0 जावेद हसन  SOG, कानि0 गोविन्द सिंह – SOG, कानि0 मनोज सिंह – चौकी वड्डा, कानि0 पंकज भंडारी – चौकी वड्डा मौजूद रहे।

To Top