पिथौरागढ़

थाना बेरीनाग पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक  पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचुला विनोद कुमार थापा, सीओ ऑपरेशन परवेज अली के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध चलाये गये सघन चैकिंग अभियान के तहत दिनांक 15.10.2022 को थानाध्यक्ष बेरीनाग हेम चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आनन्द राम पुत्र किशन राम निवासी पांखू तहसील बेरीनाग को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना बेरीनाग में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा धार्मिक/ सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 42 लोगों के विरूद्ध मिशन मर्यादा के तहत पुलिस अधिनिमयम व कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गयी।शराब बरामदगी में पुलिस टीम का0 धर्मेन्द्र भारती,का0 राजेन्द्र सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  समस्याओं को लेकर डीएम से मिले विधायक महर

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top