पिथौरागढ़

सरकारी कार्य में बाधा डालकर पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले व्यक्ति को थाना बेरीनाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

 पिथौरागढ़ – पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सायं थाना बेरीनाग को ग्राम जाख रावत में झगड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर उप निरीक्षक मनोज धोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो सूचना देने वाले व्यक्ति पंकज रावत पुत्र स्व प्रताप सिंह, निवासी- जाखरावत थाना बेरीनाग जनपद पिथौरागढ़ से घटना के संबंध में जानकारी करने पर उसके द्वारा पुलिस पार्टी के साथ उत्तेजित होकर हाथापाई व गाली-गलौज की गई एवं सरकारी कार्य में बाधा डाली गई व उप निरीक्षक की वर्दी फाड़ दी गई।

तथा मौके से पुलिस बल को धक्का देकर भाग गया, जिस संबंध में थाना बेरीनाग में मु0अ0सं0- 14/ 2021, धारा- 332, 353, 504 आई.पी.सी. बनाम पंकज रावत पंजीकृत किया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह के निर्देश पर थाना बेरीनाग पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त पंकज रावत उपरोक्त को आज दिनाँक-10.07.2021 को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष बेरीनाग सुशील जोशी, उप निरीक्षक राकेश राय, उप निरीक्षक मनोज धोनी, कानि0 संजीव यादव मौजूद रहे।

To Top