पिथौरागढ़

थाना थल पुलिस ने 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार


पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक  लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है।

जिस क्रम में आज दिनाँक- 01.10.2021 को थानाध्यक्ष थल, देवनाथ गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय से MV Act के अन्तर्गत जारी गैर जमानती वारण्ट में, अभियुक्त राजेन्द्र प्रसाद पुत्र नैन राम, निवासी- महतोली, थाना बेरीनाग जनपद पिथौरागढ़, को ग्राम महतोली से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

To Top