पिथौरागढ़

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पिथौरागढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

पिथौरागढ़: पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल के आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक  पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन परवेज अली के पर्यवेक्षण में वांछित, मफरुर तथा इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत एस0ओ0जी0 एव थाना अस्कोट पुलिस द्वारा सर्विलांस की मदद से संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए 05-05 हजार रु0 के इनामी दो मफरुर अभियुक्तों क्रमश: 1. अजीत सिंह पुत्र दुखी सिंह, उम्र- 40 वर्ष निवासी- परसौनी थाना पहाड़पुर जिला पूर्वी चम्पारण, बिहार तथा 2. लक्ष्मण सिंह पुत्र दुखी सिंह, उम्र- 32 वर्ष, निवासी- उपरोक्त, को दिनांक- 17.12.2022 को उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

 पुलिस टीम द्वारा  न्यायालय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूर्वी चम्पारण मोतीहारी बिहार से दोनों अभियुक्तों का 04 दिवस का ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर दिनांक- 20.12.2022 को पिथौरागढ़ लाया गया। अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली अस्कोट में धारा- 363/366/506 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत है, जिसमें  न्यायालय द्वारा अभियुक्तगणों को मफरुर घोषित कर उनकी गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारण्ट जारी किया गया था। अभियुक्त गणों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस टीम में  उ0नि0 अनिल आर्या- चौकी प्रभारी ओगला थाना अस्कोट, उ0नि0 हेम तिवारी- प्रभारी एस0ओ0जी0, हेड कानि0 प्रहलाद सिंह, हेड कानि0 अनिल कुमार, हे0 कानि0 नवीन चन्द्र, का0 जितेन्द्र- एस0ओ0जी0, का0 भूपेन्द्र सिंह- एस0ओ0जी0, का0 दशरथ राणा, का0 देवेन्द्र सिंह, का0 दिनेश राणा, का0 राजेन्द्र शाह, काo कमल तुलेरा सर्विलांस सैल शामिल रहे।

To Top