पिथौरागढ़

नाबालिक का शारीरिक शोषण करने वाले को पिथौरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पिथौरागढ़: पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार कोतवाली पिथौरागढ़ में एक नाबालिक लड़की द्वारा तहरीर दी थी कि वर्ष 2022 उसके पिता द्वारा उसकी शादी रविन्द्र सैलाल पुत्र दुर्गा सैलाल निवासी देवलगांव धारचुला हाल रई पिथौरागढ़ के साथ कराया था जिस दौरान वह 16 वर्ष की थी। जिस पर उसके पिता व रविन्द्र सैलाल पर बाल विवाह का मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेजा गया था। रविन्द्र सैलाल 4-5 माह पहले जमानत पर बाहर आया था। 

जिसके द्वारा उक्त नाबालिक को जरूरी सामान दिलाने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 376 IPC व 5/6 पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री चंचल शर्मा के नेतृत्व में विवेचक उ0नि0 आरती द्वारा मय पुलिस टीम के दिनांक 09.09.2023 को अभियुक्त रविन्द्र सैलाल उपरोक्त को धमौड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। 

अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । बालिका का पिता वर्तमान में जेल में निरूद्ध है। पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 आरती, का0 पंकज पंगरिया, का0 ध्रुव सिंह शामिल रहे।

To Top