पिथौरागढ़

राजस्व क्षेत्र पट्टी इग्यारह देवी के ग्राम बेड़ा में हुई हत्या के प्रकरण में फरार चल रहे एक और मुख्य आरोपी को पिथौरागढ़ पुलिस ने बनबसा क्षेत्र से किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनाँक- 24.11.2022 को तहसील पिथौरागढ़ पट्टी इग्यारह देवी के राजस्व क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेड़ा में एक व्यक्ति चनर राम पुत्र स्व0 देव राम, निवासी- ग्राम बेड़ा तहसील पिथौरागढ़ उम्र- लगभग 40 वर्ष की हत्या के सम्बन्ध में राजस्व क्षेत्र पट्टी इग्यारह देवी में मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जो दिनांक- 25.11.2022 को पुलिस को हस्तानान्तरित हुआ।

 पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्रर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, परवेज अली के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। विवेचना के दौरान उक्त हत्या में तीन लोगों का होना प्रकाश में आया, जिसमें मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह उर्फ कृष्णा मेहता एवं प्रकाश भट्ट उर्फ प्रेम पुजारी को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दूसरा मुख्य आरोपी खीम सिंह पुत्र उत्तम सिंह निवासी- ग्राम मझेड़ा, तह0/ जिला पिथौरागढ़, फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए सर्विलांस की मदद से दिनांक- 09.12.2022 की रात्रि में नेपाल बॉर्डर बनबसा क्षेत्र के चंदनी गाँव के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बेरीनाग- हेम तिवारी, उ0नि0 प्रकाश चन्द्र पाण्डे, चौकी प्रभारी पनार, उ0नि0 सुरेश कम्बोज- विवेचक, उ0नि0 प्रियंका इजराल- प्रभारी साइबर/सर्विलांस सैल, का0 सतेन्द्र सुयाल- एस0ओ0जी0, का0 गोविन्द रौतेला- एस0ओ0जी0, का0 कमल तुलेरा- सर्विलांस सैल शामिल रहे।

To Top