पिथौरागढ़

फोन पे में आया ऑफर, एक क्लिक करते ही पैसे हो गये गायब

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार 19 नवम्बर 2021 को कोतवाली पिथौरागढ़ में जाखनी निवासी एक युवती ने तहरीर दी कि कुछ दिन पूर्व उसे एक नम्बर से कॉल आया कि उसके फोन पे एप पर ऑफर आया था जिसे Redeem करने के लिये ऑफर में क्लिक करते ही उसके खाते से लगातार 6 बार ट्रान्जेक्सन होकर कुल 67075/- रू गायब हो गये। तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 420 IPC, 67D IT ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ श्री महेश चन्द्र जोशी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन परवेज अली के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा साईबर सैल की मदद से अभियुक्त के सम्भावित ठिकानों में दबिश दी गयी, जो अपनी गिरफ्तारी से बचने हेतु बार बार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद अभियुक्त शिवनाथ दत्ता पुत्र अनिल दत्ता निवासी ग्राम मदनाडीह, जिला- जामताड़ा, झारखण्ड को सुमित्रा मार्केट जामताड़ा, झारखण्ड से गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली धारचूला पुलिस की संयुक्त टीम ने 02 किलो 650 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अभियुक्त को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में निरीक्षक प्रभात कुमार- विवेचक, उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह, कास्टेबल राजेन्द्र सिंह तथा उ0नि0 प्रियंका इजराल मय साईबर सैल टीम शामिल रही।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top