पिथौरागढ़

आईटीबीपी जाजरदेवल में तंबाकू निषेध जागरूकता गोष्ठी आयोजित, जवानों ने लिया तंबाकू मुक्त जीवन का संकल्प


पिथौरागढ़, 11 जून 2026। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ में तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राजकीय आईटीबीपी परिसर जाजरदेवल में एक वृहद जागरूकता गोष्ठी, काउंसिलिंग एवं सामूहिक चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एस. नबियाल तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक के निर्देशानुसार किया गया।


कार्यक्रम में आईटीबीपी परिसर में तैनात जवानों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए आईटीबीपी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वप्ने ने बताया कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों तथा अनेक अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण है। उन्होंने जवानों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा तंबाकू से पूर्ण दूरी बनाए रखने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  तीरथ सरकार के 100 दिनों की असफलता पर आप कार्यकर्ता 70 विधानसभाओं में करेंगे प्रदर्शन आप


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जवानों को तंबाकू नियंत्रण कानूनों, तंबाकू छोड़ने के उपायों तथा इसके सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। काउंसिलिंग एवं सामूहिक चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें तंबाकू मुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभागार में मासिक गोष्ठी कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश


इस अवसर पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला सलाहकार हिमानी जोशी एवं काउंसलर फूलमती ह्यांकी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के समापन पर आईटीबीपी परिसर में उपस्थित सभी जवानों ने जीवन में कभी भी तंबाकू का उपयोग न करने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ के इस युवा नेता को राजस्थान प्रभारी के साथ साथ मिली कर्नाटका चुनाव में चिकमंगलूर की अहम जिम्मेदारी


राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक कर एक स्वस्थ एवं तंबाकू मुक्त समाज की स्थापना करना है।

To Top