पिथौरागढ़

थाना बेरीनाग पुलिस व डायल 112 टीम की तत्परता से रूकी नाबालिक की शादी

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 04.06.2023 को (डायल 112) पुलिस टीम बेरीनाग को सूचना मिली कि थाना बेरीनाग क्षेत्रांतर्गत एक गांव में नाबालिक लड़की की शादी हो रही है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना बेरीनाग  प्रभात कुमार के नेतृत्व में डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुँचे जहाँ महिला संगीत चल रहा था तथा बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थी। पुलिस टीम द्वारा उक्त लड़की के जन्म प्रमाण पत्रों की जाँच की गयी तो उसकी उम्र 18 वर्ष से कम होना पाया गया।

पुलिस टीम द्वारा दोनों परिवारों की काउन्सलिंग की गयी तथा उनको बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के सम्बन्ध में कानूनी जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग की शादी कराना अपराध है। दोनों परिवारों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उन्हें कानून की जानकारी नही थी। अब वह लड़की के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगे जिस सम्बन्ध में दोनों परिवारों द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मर्चेन्ट नेवी में नौकरी हेतु दस्तावेज तैयार करने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में 10 हजार के ईनामी अभियुक्त को बहराइच से किया गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा दोनों परिवारों को भविष्य में इस प्रकार का कृत्य करने पर शख्त वैधानिक कार्यवाही करने के सम्बन्ध में हिदायत दी गयी। पुलिस टीम थाना बेरीनाग SHO बेरीनाग प्रभात कुमार, महिला का0 सीता पिलख्वाल, अपर उ0नि0 रविन्दर पांगती (प्रभारी 112 बेरीनाग), अपर उ0नि0 बाला कुमार, का0 नीरज चन्द,का0 नीरज बिष्ट शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top