पिथौरागढ़

नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाले अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़: पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 14.04.2025 को कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत निवास करने वाली एक महिला द्वारा थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई कि एक युवक राहुल ने उनकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण किया।

उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 64 बीएनएस तथा ¾ पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वयं की भाभी की हत्या करने वाले अभियुक्त को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में उक्त प्रकरण में विवेचना प्रारंभ की गई। एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सतत सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए अभियुक्त राहुल चन्द पुत्र स्व. लोकेश चन्द निवासी ग्राम सिरकोट, जिला बैतड़ी (नेपाल), हाल निवासी बजेटी, पिथौरागढ़ को लिंक रोड पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  थाना थल पुलिस ने मारपीट, गाली- गलौच व जान से मारने की धमकी देने वाले 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 बबिता टम्टा,  हे0का0 भुवन पाण्डे,  का0 होशियार सिंह,का0 चालक अरविन्द कुमार शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top