पिथौरागढ़

पिछले 4 महीने से गुमशुदा महिला को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने उज्जैन (मध्य प्रदेश) से किया बरामद

पिथौरागढ़: पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनाँक 12 /01/ 2023 को ग्राम फुटसिल गंगोलीहाट निवासी एक व्यक्ति ने थाना गंगोलीहाट में सूचना दी कि उसकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है। काफी तलाश करने के बावजूद भी उसके संबंध में कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। सूचना के आधार पर थाना गंगोलीहाट में गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार उ0नि0 हरीश सिंह चौकी प्रभारी पनार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

टीम द्वारा लगातार पतारसी सुरागरसी करते हुए सर्विलांस की मदत से दिनांक 26/04/2023 को उज्जैन मध्य प्रदेश थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र से उसके मित्र हिमांशु सोलंकी निवासी डिफेंस कॉलोनी मथुरा उत्तर प्रदेश के साथ  बरामद किया गया था। उक्त महिला द्वारा बताया गया कि वह अपनी मर्जी से घर से गई थी। पुलिस द्वारा उसे शकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। महिला व उसके परिजनों की काउंसलिंग कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस टीम में उ0नि0 हरीश सिंह चौकी प्रभारी पनार, है0का0 प्रकाश चंद्र, का0 कमल तुलेरा -सर्विलांस सैल शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली बिलों को जलाकर किया विरोध प्रकट

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top