पिथौरागढ़

उत्तराखंड में एक बार फिर डोली भूकंप से धरती

दिल्ली- यूपी समेत कई राज्यों में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया गया है, जिसकी गहराई 10 किमी थी।

खास बात ये है कि भूकंप के ये झटके देश की राजधानी से यूपी की राजधानी लखनऊ और बिहार की राजधानी पटना समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में महसूस किए गए। इससे अफरा- तफरी का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोलीहाट के झलतोला में बने कृत्रिम झील में एसएसबी के जवान की डूबने से मौत क्षेत्र में शोक की लहर

भारत-चीन और नेपाल में शुक्रवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है। भारत में दिल्ली से लेकर हरियाणा, यूपी, बिहार समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में धरती हिल उठी।

अचानक तेज कंपन से अफरातफरी मच गई। पहला झटका रात 11 बजकर 32 मिनट पर लगा जो कई सेकेंड तक रहा। जो बेहद ही तेज था। बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र नेपाल था।

यह भी पढ़ें 👉  फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट पिथौरागढ़ द्वारा जमीन दिलाने के नाम पर हुई ठगी के शिकायती प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता को 4,00,000/- रुपये की धनराशि कराई गई वापस

शुक्रवार देर शाम भूकंप के तेज झटकों से अफरा-तफरी मच गई। भूकंप का पहला झटका देर रात 11 बजकर 32 मिनट पर महसूस किया गया। भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इसका केंद्र नेपाल था, जिसकी तीव्रता तकरीबन 6.4 मापी गई। इसकी डेप्थ तकरीबन 10 किमी बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स ऋषिकेश के 5वे दीक्षांत समारोह के आयोजन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहेंगे मौजूद

अब तक जो खबर मिली है उससे उत्तर प्रदेश की राजधानी और बिहार की राजधानी पटना में भी तेज कंपन महसूस हुआ। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं पिथौरागढ़ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए खबर लिखें जाने तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आयी है।

To Top