कुमाऊँ

कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 13 अगस्त 2021

पिथौरागढ़–  जिले में कोरोना संक्रमण के  प्रसार को रोके जाने हेतु लगातार सैम्पलिंग एवं वैक्सीनेशन कार्य जारी है। शुक्रवार 13 अगस्त को कुल 974 सैम्पलिंग में से 1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया पॉजिटिविटी दर 0.10% रही। पिथौरागढ़ जिले में वर्तमान तक कुल 160 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई है। शुक्रवार को 2 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान तक 9632 व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ हो गए हैं। शुक्रवार तक 24 एक्टिव केस हैं।

बागेश्वर मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 सुनीता टम्टा द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 180 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 111675 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के  6080 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 5991 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने पिथौरागढ़ के धमोड़ क्षेत्रान्तर्गत देवदार प्रजाति के वृक्षों का किया पौधरोपण

शेष 33 संक्रमित मरीज घर में आईसोलशन में हैं तथा अब तक कुल 56 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है । सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना का 01 केस आया है। तथा आज कोई मरीज डिस्चार्ज नहीं किये गए हैं।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top