पिथौरागढ़

पुलिस लाईन रोड पर सड़क किनारे स्थित मकान में गिरा भारी भरकम पेड़, फायर सर्विस रैस्क्यू टीम ने वुडन कटर से पेड़ काटकर आवागमन किया सुचारू

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार आज दिनांक 13.04.2022 को पुलिस कन्ट्रोल रूम में सूचना मिली कि पुलिस लाईन रोड पर जौहार कॉलोनी में सड़क किनारे स्थित सुरेश सिंह बिष्ट के मकान में एक भारी भरकम पेड़ गिर गया है।


 जिसके कारण लोगों की आवाजाही व यातायात बाधित हो गया है। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में फायर सर्विस रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची तथा रेस्क्यू टीम द्वारा वुडन कटरों के माध्यम से कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया। 

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ चारों विधानसभाओं में आगे चल रहे प्रत्याशी


उक्त घटना में मकान की दीवार व रैलिंग क्षतिग्रस्त हो गयी थी, अन्य कोई जनहानि नही हुई। रेस्क्यू टीम में अग्निशमन अधिकारी किशोर चंद्र उपाध्याय, लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह नायक, चालक पुष्कर सिंह, फायरमैन भोपाल राम, फायरमैन तरुण सिंह, फायरमैन दीपक बिष्ट, फायरमैन राम सिंह, फायरमैन विनोद सिंह मेहरा शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top