पिथौरागढ़

ड्यूटी पर पुलिस कर्मियों से मारपीट,गाली गलौच व जान माल की धमकी देने वाले 05 अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में मुकदमा दर्ज 02 युवतियों सहित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 02.09.2021 को कोतवाली पिथौरागढ़ में 112 के माध्यम से एक व्यक्ति ने सूचना दी कि निकट SIT कालेज जी0आई0सी0 रोड पर उसकी कजन सिस्टर के साथ कोई लड़का बत्तमीजी कर रहा है इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो जैसे ही बत्तमीजी करने वाले लड़के को हिरासत में लिया, कुछ युवक व युवतियां लोहे की रॉड, लाठी डन्डों सहित आकर पुलिस कर्मियों पर गाली गलौच मारपीट करने लगे तथा अभियुक्त को छुड़ाने का प्रयास करने लगे।

मौके पर दो महिला पुलिस कर्मी चीता मोबाइल पहुँचे तो उनके साथ भी अभद्रता मारपीट गाली गलौच करने लगे । पुलिस कर्मी की तहरीर पर थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियुक्तगणों के विरूद्ध धारा 146/147/323/332/353/504/506 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर एक युवक व 02 युवतियों को गिरफ्तार किया गया । अन्य की गिरफ्तारी हेतु तलाश जारी है। अभियुक्तगणों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ 28 जून तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र डीएम ने अवकाश किया घोषित

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top