पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में डॉ. भीम राव अम्बेडकर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विरोध, कार्रवाई की मांग


पिथौरागढ़। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक एवं असंवैधानिक भाषा के प्रयोग का मामला सामने आने के बाद पिथौरागढ़ में विरोध तेज हो गया है। आंबेडकर विकास समिति समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

संगठनों का कहना है कि डॉ. आंबेडकर जैसे राष्ट्रीय महापुरुष के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकता है। प्रदर्शनकारियों ने मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने प्रदेश के विकास कार्यों के लिए ₹86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियों को दी मंजूरी

सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष जांच तथा कानून के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई की मांग रखने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छ जनपद के लिए प्रशासन की बड़ी तैयारी, कम्पैक्टर संचालन और डम्प साइट प्रबंधन पर फोकस

संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो क्रमिक धरना शुरू किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। प्रतिनिधियों ने आरोपी की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने की बात भी कही है।

यह भी पढ़ें 👉  धराली आपदा पीड़ितों के लिए स्कॉलर्स एकेडमी व घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी ने किया आर्थिक सहयोग

संगठनों की प्रमुख मांगें: मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।
आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में कार्रवाई हो।
सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली भाषा के मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

To Top