हल्द्वानी/नैनीताल। स्वर्गीय जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी की स्मृति में आज 14 सितंबर 2026 को शोक सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार प्रातः 11 बजे मीडिया सेंटर हल्द्वानी में तथा अपराह्न 1:30 बजे जिला सूचना कार्यालय, माल रोड नैनीताल में शोक सभा आयोजित होगी।
शोक सभा में सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनपद के पत्रकार बंधु एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होकर स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।
आयोजकों की ओर से सूचना विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों से शोक सभा में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया गया है।