गंगोलीहाट

भाजपा की डबल इंजन सरकार से जनता परेशान कांग्रेस महिला जिला प्रभारी संयोगिता सिंह

बेरीनाग –  मंगलवार को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की बैठक की गई बैठक में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं की राय जानी और कांग्रेस पार्टी को एकजुट करने का संकल्प लिया गया। बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष जिला प्रभारी संयोगिता सिंह ने कहा की भाजपा की डबल इंजन की सरकार से जनता परेशान है। 


उन्होंने कहा की भाजपा के शासन में मह॔गाई चरम पर है, डीजल, पेट्रोल, खाद्य सामग्री, तेल, दालों के दाम रोज बढ़ रहें हैं। हरिद्वार में कोरोना टैस्टिंग के नाम पर भष्ट्राचार और लोगों की जान से खिलवाड़ किया गया। महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। 


उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कोरोना टैस्टिंग घोटाला से देव भूमि कलंकिंत हुई है। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस के प्रत्याशी को जीतने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। सोशल मीडिया प्रभारी गौरव ने कहा  भाजपा ने चार साल मुख्यमंत्री को बदलने के अलावा कोई काम नहीं किया। भाजपा झूठ का प्रचार करने में करोड़ों का खर्चा कर रही है। प्रभारी का बेरीनाग पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।

बैठक में  ब्लांक अध्यक्ष दीपक नेवलिया ,हयात बाफिला, नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत,कांग्रेस जिला अध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू,पूर्व प्रमुख रेखा भंडारी, बूथ प्रभारी भीम कुमार पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, मुकेश रावल,ललित भंडारी, जिला सचिव रजत विश्वकर्मा, पवन कुमार, अमित पाठक,सुनील कुमार मोहित कुमार, कैलाश चन्याल , गंगा अस्वाल, आदि मौजूद थे ।

To Top