क्राइम

लम्बे समय से फरार चल रहे वारण्टी को थाना नाचनी पुलिस ने तेजम से किया गिरफ्तार


पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक  लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक  डीडीहाट के निर्देशानुसार वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 16/09/2021 को धारा 323/504/506 IPC  में वारण्टी मंगल सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट तेजम थाना नाचनी तहसील मुनस्यारी जनपद पिथौरागढ़ को तेजम से गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिलउप निरीक्षक रविन्द्र सिंह पाँगती, कॉन्स्टेबल मुकेश शर्मा,HG राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

To Top