उत्तराखण्ड

26 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

पिथौरागढ़। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को पिथौरागढ़ समेत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।


मौसम चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत 26 सितंबर 2026 (शनिवार) को जनपद में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी,अशासकीय, निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: कुमाऊँ मण्डल के ऊधमसिंह नगर में स्थापित होगा एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात


जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग तथा संबंधित अधिकारियों को आदेश का सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा मित्र योजना की तर्ज पर प्रारंभ होगी आपदा सखी योजना : मुख्यमंत्री

To Top