उत्तराखण्ड

फर्जी फेसबुक/इंस्टाग्राम आई0डी0 बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वालों पर पिथौरागढ़ पुलिस का कड़ा प्रहार

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, सोशल मीडिया पर लोगों की फेक आई0डी0 बनाकर उसका गलत इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध जनपद की साइबर सैल द्वारा लगातार कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में माह जनवरी 2022 से अब तक लोगों की फर्जी फेसबुक/इंस्टाग्राम आई0डी0 बनाकर उसका गलत इस्तेमाल करने सम्बन्धी कुल 52 शिकायतों पर साइबर सैल टीम पिथौरागढ़ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल- 18 लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गए तथा एक मामले में एन0सी0आर0 की गई।

 जिनमें से 12 अभियुक्तों को 41 (क) सी0आर0पी0सी0 का नोटिस दिया गया तथा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है । अन्य 04 मामलों में जाँच जारी है। जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर लगातार नजर रखी जा रही है, लोगों की फेक आई0डी0 बनाकर उसका गलत इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। 

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 22.50 लाख के किये ऋण वितरित

पिथौरागढ़ पुलिस, आम जनमानस से अपील करती है कि यदि आपके साथ भी इस तरह की कोई घटना घटित होती है तो तत्काल हेल्पलाइन नम्बर- 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं तथा नजदीकी थाना व साइबर सैल पिथौरागढ़ को सूचित करें। ताकि सम्बन्धित के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जा सके। 

यह भी पढ़ें 👉  डे भर्ती प्रशिक्षण कैंप 5 जनवरी से आईटीबीपी के प्रशिक्षक सिखायेंगे गुर एक माह तक चलेगा कैंप

         इसके अलावा आप UTTARAKHAND POLICE APP के माध्यम से घर बैठे किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 2 दिन प्रदेश के समस्त विद्यालयों एवं आँगनबाडी केन्द्रों में अवकाश घोषित

App Link- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.svinfotech.oneapp

To Top