पिथौरागढ़

लम्बे समय से फरार चल रहे वारण्टी को थाना नाचनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ अनिल सिंह मनराल एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा के निर्देशन में माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

जिस क्रम में दिनाँक- 27/10/2021 को उ0नि0 प्रेमा पाटनी थाना नाचनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पुलिस द्वारा धारा 138 एन आई एक्ट  में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी कमल राम पुत्र रूप राम निवासी ग्राम गिनी पोस्ट गिरगांव थाना नाचनी तहसील मुनस्यारी जनपद पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है । गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल उप निरीक्षक  प्रेमा पाटनी, रविंद्र सिंह पांगती, कॉन्स्टेबल 329ना0पु0 त्रिलोक सिंह मौजूद रहे।

To Top