पिथौरागढ़

थाना थल पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में आज दिनाँक- 13.04.2022 को थानाध्यक्ष थाना थल, हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में उ0नि0 पूजा मेहरा मय पुलिस टीम द्वारा  न्यायालय से mv act के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी अंकित लोहिया पुत्र रघुवीर लोहिया नि0 बडल, चम्मू बुंगाछीना, थाना थल जिला पिथौरागढ़, को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

To Top