पिथौरागढ़

सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शुभकामनाओं सहित दी गयी भावभीनी विदाई।

पिथौरागढ़ – जनपद पुलिस में तैनात लम्बे समय कार्य करने के बाद उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी आरक्षी चालक पीएसी जीवन सिंह भगवान सिंह के पुलिस विभाग में क्रमशः 41 वर्ष 10 दिन, 40 वर्ष 10 माह 14 दिन, 10 वर्ष 02 माह 26 दिवस की नियमित सराहनीय सेवा कर अधिवर्षता की सेवा पूर्ण करने के उपरान्त सेवानिवृत्ति के अवसर पर, पुलिस लाईन पिथौरागढ में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों द्वारा पुलिस लाईन परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह द्वारा सेवानिवृत कर्मियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत्त जीवन के सुखद शांतिमयी एवं भविष्य में अच्छे स्वास्थ्य व सुखद पारिवारिक जीवन की कामना करते हुये भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओ एवं इनकी कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ड्यूटी के दौरान SST टीम के साथ अभद्रता करने पर 01 व्यक्ति के विरूद्ध थाना थल पुलिस ने किया मुकदमा पंजीकृत

पुलिस अधीक्षक ने कहा आपके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा आपको समय समय पर पुरस्कृत किया गया तथा आपके कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस लाईन में नियुक्त अधिकारी कर्म0गण मौजूद रहे । इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  55 वीं वाहनी सशस्त्र सीमा बल ने मनाया सातवाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

To Top