पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कर्तव्य पालन के साथ-साथ आम जनमानस की सहायता हेतु अन्य मानवीय कार्यों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है । इसी क्रम में ग्राम गुडार, कनालीछीना निवासी जीवन चन्द्र पन्त द्वारा थाना कनालीछीना में प्रार्थना पत्र दिया गया था कि उनका Realme फोन कहीं गुम हो गया है जिस कारण वह काफी परेशान हैं।
![](https://uttarakhandnews19.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-SorTravels.jpeg)
थानाध्यक्ष कनालीछीना मनोज धौनी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्विलांस सैल की मदद से सुरागरसी-पतारसी कर उक्त खोये हुए मोबाइल फोन को सकुशल बरामद कर आज दिनांक 23.03.2022 को उसके स्वामी के सुपुर्द किया गया । फोन मिलकर दम्पती बहुत खुश हैं तथा पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।
![](https://uttarakhandnews19.com/wp-content/uploads/2023/07/Ad-NeerajSir.jpeg)
![](https://uttarakhandnews19.com/wp-content/uploads/2021/06/UttarakhandNews19_logo_v1.2.png)