पिथौरागढ़

शादी का झांसा देकर नाबालिक का शारीरिक शोषण करने वाले अभियुक्त को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने धर दबोचा

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 07.09.2022 को गंगोलीहाट की एक युवती ने थाना गंगोलीहाट में तहरीर दी कि चंचल सिंह नाम के एक व्यक्ति ने उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाये, अब वह शादी की बात से मुकर गया तथा सोशल मीडिया में उसके फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर थाना गंगोलीहाट में धारा- 376/504/506 भादवि व 5/6 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियोग में वांछित अभियुक्त चंचल सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम कलियापातल, पो0 चहज गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

To Top