क्राइम

थाना थल पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार


 पिथौरागढ़–  पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, अनिल सिंह मनराल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री तस्करी करने वालों के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए, कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, जिस क्रम में आज दिनाँक- 07.10.2021 को थानाध्यक्ष थल, देवनाथ गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए अभियुक्त चन्द्र प्रकाश पुत्र दीवानी राम, निवासी- मल्ला कोट मुवानी थाना थल जिला पिथौरागढ़, को मुवानी गोबरा रोड से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना थल में धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 


 इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा थाना थल क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान सूनी, भण्डारी गाँव से 20 कनस्तरों में लगभग 300 लीटर लहन (कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद किया, जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया।पुलिस टीम में शामिल थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी, कानि0 रमेश शर्मा, कानि0 भूपेन्द्र सिंह कानि0 बृजेश मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग लड़की को बहला- फुसला कर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों को थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top