पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में लंदन फोर्ट के पास बनाई गई पार्किंग जनता को समर्पित

पिथौरागढ़ में लंदन फोर्ट के पास बनाई गई पार्किंग को आज से जनता के लिए शुरू कर दिया गया है। पिथौरागढ़ के नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने फीता काटकर पार्किंग का उद्घाटन किया। इस पार्किंग में 200 से अधिक कारों के साथ ही लगभग 200 टू व्हीलर्स को भी पार्क किया जा सकेगा।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने लोगों से अपनी गाड़ियां पार्किंग में ही पार्क करने की अपील की। उन्होंने बताया कि शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में खाली जगह मिलने पर पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  इवनिंग स्टॉर्म अभियान के तहत चौकी वड्डा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने जीप में 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज, इसके अतिरिक्त 107 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही

उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर में कुछ और पार्किंग को भी जनता के लिए शुरू किया जाएगा ।राजेंद्र रावत ने कहा कि जनता की सुविधा को देखते हुए इन पार्किंग का शुल्क बहुत कम रखा गया है। बता दे लंदन फोर्ट में बनी कार पार्किंग से पिथौरागढ़ जनपद में लगातार बढ़ रहे जाम से जनपदवासियों को काफी हद तक जाम से निजात मिलेगी।

To Top