पिथौरागढ़

अब जंगलों में कूड़ा-कचरा फेंका तो वन अधिनियम तहत होगी सख्त कार्यवाही…

पिथौरागढ़: पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील पिथौरागढ़ में जंगलों और उनके इर्द-गिर्द कूड़ा-कचरा फेंकना, अब भारी पड़ सकता है। ठोस व तरल अपशिष्ट के कारण, जंगल और वन्यजीवों पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए, पिथौरागढ़ डीएफओ आशुतोष सिंह ने वन रेजरों को ऐसे क्षेत्र चिह्नित कर, जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा जंगलों में फेंका जा रहा कूड़ा-कचरा और तरल अपशिष्ट मुसीबत का सबब बना हुआ है। यह अपशिष्ट जहां जंगलों में भूजल, वायु व मिट्टी को प्रदूषित कर रहा है, वहीं जंगल और उसके आसपास फेंके गए कूड़े-कचरे से, मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। आसान भोजन की तलाश में वन्यजीव कचरे के ढेर पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में वे अक्सर आबादी क्षेत्र की तरफ रुख कर देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  थाना नाचनी पुलिस ने नाचनी क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या का खुलासा करते हुए अभियुक्त को किया गिरफ्तार

डीएफओ ने कहा सुन्दर वन पिथौरागढ़ की पहचान है, यहाँ के धारे नौले गाड़ गधेरे शुद्ध जल इसे चाँद चाँद लगाते है। किन्तु कुछ आसामजिक तत्वों द्वारा यहाँ कूड़ा डालकर, इसे गन्दा करने का काम किया जा रहा है। अक्सर लोग पार्टी मनाने घूमने जंगलो में जाते है। और जंगलो में प्लास्टिक, पॉलीथिन, शीशा, पानी की खाली बोतले, छोड़ जाते है। इसके आलावा कुछ के द्वारा घरों का कूड़ा जंगलो में डाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एस0ओ0जी0 व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने सार्वजनिक स्थान में जुआ खेल रहे 06 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, फड़ से 27300/- रू भी किये बरामद

वन विभाग ने ऐसे लोगो पर कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़ डी एफ ओ आशुतोष सिंह का कहना है, की ऐसे लोगो पर विभागीय कर्मचारिओं द्वारा नजर रखी जा रही है। अगर कोई भी व्यक्ति जंगलो में कूड़ा डालते हुए पाया जाएगा। तो उसके खिलाफ वन अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top