पिथौरागढ़

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या का पिथौरागढ़ दौरा आज, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


पिथौरागढ़, 11 जून। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या के पिथौरागढ़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, महापौर कल्पना देवलाल, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वागत करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष उमेश महर, वीरेंद्र बोरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र ठुलगड़िया, ऊधम सिंह नगर सहप्रभारी अक्षय शाह, पार्षद विक्रम बाल्मीकि, ललित जोशी, गौरव जोशी, आशीष शर्मा तथा नगर मंत्री सनी सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक लोहिया सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रभारी मंत्री ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमान्त जनपद की मांगों को लेकर पिथौरागढ़ विधायक महर धरने में


बता दे प्रभारी मंत्री रेखा आर्या का 12 जून 2026 का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह प्रातः 09:30 बजे हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, लेलू में पथ यात्रा, वृक्षारोपण एवं निरीक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद प्रातः 10:40 बजे हुड़कना धारा, वड्डा में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  समस्याओं को लेकर डीएम से मिले विधायक महर


दोपहर 11:30 बजे प्रभारी मंत्री जिला पंचायत सभागार, पिथौरागढ़ में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगी, जहां विभिन्न विभागों की योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर जानकारी साझा किए जाने की संभावना है। प्रभारी मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन एवं भाजपा संगठन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

To Top