पिथौरागढ़

गंगोलीहाट विधानसभा में फिर खिला कमल, टम्टा ने कहा पार्टी ने जताया भरोसा…

पिथौरागढ़– गंगोलीहाट सीट में भाजपा प्रत्याशी फकीर राम टम्टा ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। टम्टा ने कांग्रेस प्रत्याशी खजान गुड्डू को 10 हजार 53 मतों से शिरकत दी है। बता दें कि गंगोलीहाट विधानसभा में भाजपा ने सिटिंग विधायक का टिकट काटकर फकीर राम टम्टा पर भरोषा जताया था। टम्टा गंगोलीहाट सीट पर फिर से कमल का फूल खिलाने में सफल रहे।

वहीं कांग्रेस ने गंगोलीहाट सीट पर पूर्व विधायक नारायण राम के बजाय खजान गुड्डू को टिकट थमाया था। पार्टी के इस फैसले से पूर्व कांग्रेसी विधायक नारायण राम नाराज हो गए और उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली थी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक चुनावी जनसभा में नारायण राम को भाजपा में ज्वाइनिंग करायी थी। नारायण राम गंगोलीहाट सीट से पूर्व में 2 बार कांग्रेस के विधायक रह चुके है, मगर इस बार उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रचार किया। जिसका नतीजा ये हुआ कि गंगोलीहाट में कांग्रेस का फिर से सफाया हो गया।

गंगोलीहाट सीट फिर से भाजपा की झोली में जाने पर भाजपा कार्यकर्तों में जश्न का माहौल है। नवनिर्वाचित भाजपा प्रत्याशी फकीर राम टम्टा ने इस जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्तों को दिया है। साथ ही उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वो जीत के बाद क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ ही क्षेत्र में सड़कों के विस्तार पर कार्य करेंगे। फकीर राम टम्टा ने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास के नए आयाम स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

To Top