पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ बनिक (गिन्नी बैण्ड) के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, थाना नाचनी पुलिस ने त्वरित पहुँचकर सभी घायलों को पहुँचाया हॉस्पीटल

पिथौरागढ़ पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना क अनुसार आज दिनांक 08.06.2022 को थाना नाचनी क्षेत्रान्तर्गत बनिक (गिन्नी बैण्ड) में एक कार संख्या UK05C-2649 अनियन्त्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गिर गयी। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष नाचनी कंचन पडलिया मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। 

कार में कुल 05 लोग सवार थे जिसमें से 04 लोग घायल हो गये तथा 01 को हल्की खरोचें आई । पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरन्त रैस्क्यू कर 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से स्वास्थ्य केन्द्र तेजम भिजवाया गया जहाँ उनका उपचार चल रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में फहराया 100 फीट का तिरंगा

घायलों का विवरण

01-बसन्त मेहता उम्र 40 वर्ष निवासी गुरना

02-सविता उम्र 25 वर्ष पत्नी बसन्त मेहता निवासी उपरोक्त

03-संदीप अधिकारी उम्र 25 वर्ष निवासी गुरना हाल-दिल्ली 

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 4 जुलाई 2021

04-ऊषा अधिकारी उम्र 30 वर्ष निवासी उपरोक्त

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top