पिथौरागढ़

10 सितम्बर को धूमधाम से मनाई जाएगी भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जयन्ती

पिथौरागढ़: भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 10 सितंबर को पिथौरागढ़ जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी। जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। जयंती पर क्रॉस कंट्री दौड़ कराई जाएगी नगर पालिका परिषद से नगर में प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जयंती को लेकर अधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपे। बैठक में जयंती समिति के महेंद्र लुंठी राजेंद्र भट्ट जुगल किशोर पाण्डेय ललित पंत मनोज ओझा दर्शन फुलोरिया शुभम भट्ट आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी रीना जोशी ने जनपद क्षेत्रातर्गत सड़क निर्माण व चौड़ीकरण हेतु भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
To Top