पिथौरागढ़

बेरीनाग जूलियाखेत बैंड साइकिल दुर्घटना पर एक युवक की मौत

बेरीनाग– पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार थाना बेरीनाग पुलिस को कल दिनांक 09/09/2021को सूचना मिली कि दो साइकिल सवार बच्चे जूलियाखेत बैन्ड से अन्यन्त्रित होकर गहरी खाई में गिर गये, इस सूचना पर तत्काल चौकी सेराघाट का फोर्स तथा थाना हाजा से SO प्रताप सिंह नेगी SI मोहन बोहरा SI किशोर पन्त मय पुलिस टीम के रैस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर तत्काल पहुंचे।


 स्थानीय लोगों की मदद से घायल तनीस पुत्र शंकर राम निवासी थकलानी गनाई को गहरी खाई से निकालकर 108 एम्बुलेंस की मदद से गणाई अस्पताल उपचार एवं बचाव हेतु भेजा गया, जिसे ईलाज हेतु हायर सेन्टर भेजा गया तथा दूसरा बच्चा सुमित पुत्र प्रकाश चन्द्र की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। स्थानीय लोगों एवं पुलिस द्वारा रैस्क्यू कर 200 मीटर गहरी खाई  से निकाल कर जुलिया खेत बैन्ड रोड पर शव को लाया गया। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  सार्वजनिक स्थान पर रेते का ढेर डालकर यातायात वाधित करने पर 01 व्यक्ति का किया 5000/-रू का चालान

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top