डीडीहाट

आदि कैलाश यात्रा के अंतिम दल की वापसी पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, यात्रियों ने लिया पौधारोपण का संकल्प

डीडीहाट। पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) द्वारा संचालित पवित्र आदि कैलाश यात्रा के प्रथम चरण के अंतिम यात्री दल की वापसी पर पर्यावरण संरक्षण का विशेष संदेश दिया गया। इस अवसर पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक एवं राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।


अपने निरंतर चल रहे पौधारोपण अभियान के 695वें दिन उन्होंने यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया तथा पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी में पौधारोपण के लिए पौधे भी वितरित किए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल पिथौरागढ़ भ्रमण क्या रहेंगे कार्यक्रम देखें


यात्रियों ने दिनेश गुरुरानी द्वारा संचालित इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी यात्रा के दौरान पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली किसी भी सामग्री का उपयोग नहीं किया और कूड़ा निस्तारण का भी विशेष ध्यान रखा। यात्रियों ने संकल्प लिया कि यात्रा की सफलता के उपलक्ष्य में अपने-अपने घर लौटकर “एक पौधा धरती मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पंजाब प्रभारी बनने पर हुआ राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर का स्वागत


इस अवसर पर यात्रा दल का स्वागत करने वालों में प्रबंधक मनोज कुमार, बलवंत सिंह, बबलू, गजेंद्र धामी, हर सिंह, ललित कुमार, त्रिभुवन तथा यात्रा दल के कोऑर्डिनेटर अर्जुन बोरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह पहल धार्मिक यात्रा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।

To Top