क्राइम

जाति सूचक शब्दो का प्रयोग कर, मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने वाले 04 आरोपियों को थाना नाचनी पुलिस ने किया गिरफ्तार, 02 की तलाश जारी

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारदिनाँक- 14/01/2022 को वादी सूरज कुमार पुत्र गोपाल राम, निवासी ग्राम धामी फल्याटी द्वारा थाना नाचनी में 06 (छः) लोगो के खिलाफ एक राय होकर मारपीट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी देने व जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर थाना नाचनी में FIR No. 01/2022 धारा- 34/147/323/504/506 IPC व 3(1)X SC/ST Act पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नाचनी, हेम चंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा गहन पतारसी- सुरागरसी करते हुए विवेचना के दौरान प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त गण क्रमशः रविन्द्र भट्ट उर्फ रवि भट्ट पुत्र पिताम्बर दत्त निवासी ग्राम चलियागाँव थाना थल पिथौरागढ, मनोज महर पुत्र  नारायण सिंह निवासी बल्याउ राजस्व क्षेत्र आमथल तहसील थल जिला पिथौरागढ, कवीन्द्र सिंह पुत्र पुष्कर सिंह निवासी बल्याउ राजस्व क्षेत्र आमथल तहसील थल जिला पिथौरागढ, विरेन्द्र सिंह पुत्र दुर्गा सिंह निवासी बल्याउ राजस्व क्षेत्र आमथल तहसील थल जिला पिथौरागढ, को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया गया। जिन्हें न्यायालय के आदेश से बन्दीगृह(जेल) भेजा गया। शेष 02 अभियुक्तों की तलाश जारी है। 


 अभियुक्त रवि भट्ट पुत्र पिताम्बर भट्ट निवासी उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व मे थाना थल व कोतवाली पिथौरागढ मे कई अभियोग पंजीकृत हैं तथा अभियुक्त मनोज सिंह महर पुत्र नारायण सिंह निवासी उपरोक्त को पूर्व में कोतवाली पिथौरागढ से NDPS Act में जेल जा चुका है। जो वर्तमान में जमानत पर है। गिरफ्तार करने वाली टीम का में शामिल SO हेम चन्द्र पन्त, C.96 CP  मुकेश शर्मा,C.271CP सोहन गिरी,C.525 CP नरेन्द्र सिह कठायत,चालक जगदीश मारकूना मौजूद रहे।

To Top