क्राइम

शांति व्यवस्था भंग करने में पिथौरागढ़ पुलिस ने चंडाक क्षेत्र से 2 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस कन्ट्रोल रूम के 112 पर मिली सूचना के अनुसार एक महिला ने सूचना दी कि दो व्यक्ति आपस में लड़ झगड़ कर शोर गुल कर रहे हैं जिससे आस पास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है । इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी कोतवाल प्रभात कुमार द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए चौकी चण्डाक से चौकी प्रभारी श्री हीरा सिंह डांगी को मय पुलिस टीम के मौके पर भेजा गया।

घटनास्थल पर पहुँचकर पुलिस टीम ने देखा कि दो व्यक्ति जोर जोर से चिल्ला रहे थे तथा लड़ झगड़ कर मरने मारने पर उतारू हुए थे, पुलिस द्वारा समझाने पर और उत्तेजित होकर हल्ला गुल्ला करने लगे ।

यह भी पढ़ें 👉  शान्ति व्यवस्था भंग करने 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार तथा शराब पीकर हुड़दंग करने पर 21 लोगों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही

पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने पर दोनों व्यक्ति (1) मनोज मुरारी पुत्र बाला दत्त मुरारी (2) रमेश मुरारी पुत्र बाल दत्त मुरारी निवासीगण सनघर पिथौरागढ़ को धारा 151 द0प्र0सं0 के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया । दोनों अभियुक्तों को परगना मजिस्ट्रेट न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top